सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के एनसीसी ए एन ओ अर्पित शर्मा को किया गया सम्मानित।
सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के एनसीसी एएनओ अर्पित शर्मा को किया गया सम्मानित।
गौतम बुद्धनगर की नगर पालिका दादरी क्षेत्र के (विद्यानगर) स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, एन सी सी के असिस्टेंट ए एन ओ (AN0) अर्पित शर्मा को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। बताते चलें आपको कि यह सम्मान उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कमेंटी (महाराष्ट्र) में एक माह की रिफ्रेशर ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। वही दूसरी ओर अर्पित शर्मा को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओटीए कामटी में सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया। उन्हें अकादमी के कमांडेंट मेजर जनरल उपकार चंदर द्वारा प्रशंसा-पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। इसके साथ ही कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु एक्का द्वारा उन्हें "विश्वसनीयता का प्रतीक" की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान अर्पित शर्मा को आधिकारिक ओटीए समारोह में मेजर जनरल, डिप्टी कमांडेंट, ब्रिगेडियर, लेफ्टिनेंट कर्नल, एवं अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के समक्ष अग्रिम पंक्ति में स्थान प्राप्त हुआ — जो स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है।
विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धियों को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।
Comments
Post a Comment