गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल !



 गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल !
गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमति लक्ष्मी सिंह के निर्देशेन में डीसीपी महिला सुरक्षा (नोडल कम्यूनिटी पुलिसिंग) श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 नोएडा सुश्री ट्विंकल जैन ने मिशन शक्ति के अंतर्गत एक नई पहल शुरू की है, जिसके अंतर्गत नोएडा जोन के  स्कूल्स/ कॉलेज/आरडब्लूए में विशेष जागरूकता कार्यक्रम  की सीरीज का आयोजन किया जाएगा।*
*इस कार्यक्रम की पहली कड़ी के अंतर्गत "नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन" के सहयोग से स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं व विभिन्न सोसायटियों, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिक सजग, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।*

विशेषता:* इस पहल के तहत  विशेषज्ञों व काउंसलरों के सहयोग से छात्राओं को सिर्फ कानूनी जानकारी ही नहीं, बल्कि खुली बातचीत, सवाल-जवाब सत्र, केस स्टडीज़ और प्रेरक कहानियों के माध्यम से जीवन की व्यावहारिक चुनौतियों को समझने व उनसे निपटने की व्यवाहारिक जानकारी दी गई।
मुख्य विषय:* कार्यक्रम का मुख्य विषय पॉक्सो एक्ट से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा एवं हायर शिक्षा पूर्ण करने का महत्व रहा। काउंसलर्स की टीम के साथ बालिकाओं से निरंतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे वह कभी भी कहीं भी अपनी समस्याओं को साझा कर पाएंगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा किशोरियों के मार्गदर्शन, संवाद व संरक्षण की आवश्यकता को गंभीरता से महसूस करते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है।
यह अभियान पुलिस कमिश्नरेट की उस जनकल्याणकारी सोच और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को केवल कानून की जानकारी ही नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक मजबूती का अहसास भी कराया जाता है। यह पहल छात्राओं/बालिकाओं को सही दिशा में कदम उठाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, समाज में सुरक्षित स्थान दिलाने व मनोसामाजिक मजबूती और जीवन कौशल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।*


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम