खोड़ा में सर्व शिक्षा फाउंडेशन द्वारा सिलाई एवं मेहंदी की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाजियाबाद की नगर पालिका खोड़ा मकनपुर मे सर्व शिक्षा फाउंडेशन के द्वारा मंगल वार 22 जुलाई 2025 को दीपक विहार स्थित सिलाई सेंटर पर सिलाई एवं मेहंदी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया! बता दें आपको कि सिलाई में सबीना ने प्रथम स्थान हासिल किया
वहीं दूसरी ओर मंतसा और सुधा ने दूसरा स्थान हासिल किया! वहीं मेहंदी कार्यक्रम में खुशी प्रथम स्थान पर रहीं वहीं दूसरी ओर नेहा पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें खोड़ा कालोनी वार्ड नंबर 14 नेहरू गार्डन से सभासद सी. पी. शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर मिलता है
वही रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं! सर्व शिक्षा फाउंडेशन की प्रसंशा करते हुए उन्होंने संस्था की पूरी टीम को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दिया! इस अवसर पर संस्था की फाउंडर बुशरा सिद्दीकी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके कौशल को प्रोत्साहित करना है!इस अवसर पर सर्व शिक्षा फाउंडेशन के ट्रस्टी राहुल बघेल, प्रशिक्षक दीपक कुमार, इमराना उपस्थि रहे! बुशरा ने अतिथियों प्रतिभागियों सहकर्मियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया!
Comments
Post a Comment