ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड 

ग्रेटर नोएडा में दिनांक 15/16.07.2025 की रात्रि में थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा चौगानपुर गोलचक्कर पर चैकिंग की जा रही थी कि तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूका बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया। अपने आप का घिरता देख उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान मोहित उर्फ लगड़ा  पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रामगढी थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर हाल पता ग्राम कुलेसरा थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है।  अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाईल फोन, एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल चोरी की बरामद हुयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम