नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , दो गिरफ्तार

नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , दो  गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस व घरों में चोरी/मोबाइल स्नैच करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़ के संबंध में- दिनांक 30.07.2025 को थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-76 मैट्रो स्टेशन के नीचे बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया जिसपर युवक मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो युवकों की मोटरसाइकिल सेक्टर-50 नोएडा के पास फिसलकर गिर गयी जिसपर युवकों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान गौरव पुत्र पप्पू निवासी ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा मूल पता ग्राम भूड़, थाना कोतवाली देहात, जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान सौरभ पुत्र पप्पू निवासी ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा मूल पता ग्राम भूड थाना कोतवाली देहात, जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुयी है। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 3400 रुपये नगद, लूटा हुआ 01 मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी बरामद हुआ तथा दूसरे अभियुक्त के कब्जे से एक बैग में 15 स्टील की पानी की टोंटी, 3100 रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलैन्डर नम्बर यूपी 16 ई.एल. 3334 बरामद की गयी है, जिनके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-49 नोएडा पर 1-मु0अ0सं0 0230/2025 धारा 305(ए) बीएनएस 2-मु0अ0सं0 0199/2025 धारा 304(2) बीएनएस व 3-मु0अ0सं0 0156/2025 धारा 305(ए) बीएनएस0 पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है जिनके विरूद्ध लगभग 01 दर्जन के आसपास मुकदमें नोएडा के अलग-अलग थानों पर दर्ज है।


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम