सेंट हुड कान्वेंट स्कूल द्वारा ड्राइंग, रंगोली और राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 सेंट हुड कान्वेंट स्कूल द्वारा ड्राइंग, रंगोली और राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर की नगर पालिका दादरी द्वारा संचालित घर घर तिरंगा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत दादरी क्षेत्र के विद्यानगर स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में ड्राइंग, रंगोली और राखी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बताते चलें आपको कि कार्यक्रम का आयोजन सेंट हुड कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य डाँ आशा शर्मा के  नेतृत्व मे किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 8 वीं, 9 वीं और 11वीं के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। वही दूसरी ओर प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। सभी प्रतिभागियों ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।नगर पालिका द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम