महिला सुरक्षा टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, बाजारों में महिलाओं एवं बच्चियों जागरूक किया


गौतम बुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर  श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
 दिनांक 26.08.2025 को महिला सुरक्षा टीम द्वारा अलग-अलग स्कूल, कॉलेज, गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की गई व सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं/बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।*


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम