सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में गणपति बप्पा का हुआ भव्य स्वागत।

सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में गणपति बप्पा का हुआ भव्य स्वागत।

 गौतमबुद्ध नगर:  की तहसील दादरी के विधानगर स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। वही विद्यालय प्रांगण में विधिवत पूजन एवं गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। विद्या के देवता श्री गणेश जी के स्वागत में पूरा विद्यालय परिवार उमंग और हर्षोल्लास से सराबोर रहा। वहीं दूसरी ओर
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा, प्रबंधक श्री संदीप शर्मा, श्री लक्ष्य शर्मा, श्री अर्पित शर्मा एवं "जय हो समिति" के समस्त सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर आरती की। स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों ने भी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की आरती कर उन्हें नमन किया।
डॉ. आशा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि गणेश चतुर्थी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह बच्चों में संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम और समझ को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं और बताया कि अगले 9 दिनों तक विद्यालय में विशेष पूजन व आरती का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन से विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से भर गया और सभी ने "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम