सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि।

सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि।
गौतम बुद्ध नगर की तहसील दादरी, स्थिति विधानगर (पिंक सिटी रोड) सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, विधानगर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस बड़  ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बता दें आपको कि यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। खेल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत  स्कूल परिसर में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति डा आशा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिनमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर  भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं विभिन्न खेलों का आयोजन स्कूल के पीटीआई शिक्षक भूषण,शिवेंद्र, प्रियंका और निक्की द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके खेल क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता है और उनके सम्मान में ही इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
डॉ. आशा शर्मा ने छात्र छात्राओं को  यह भी जानकारी दी कि इसी दिन भारत सरकार खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करती है। इस मौके पर
विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम