सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

 गौतम बुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा  की नगर पालिका दादरी क्षेत्र के विधानगर स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। बता दें आपको कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया  और कार्यक्रम की शुरुआत "नटखट कान्हा आए द्वार..." जैसे सुंदर भजन से हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से लेकर कक्षा5 तक के छात्रों ने मनमोहक कृष्ण सांस्कृतिक
 नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा 12वीं के छात्रों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाप्रयाण तक की जीवन यात्रा का सुंदर वर्णन किया। गीता के सार और महाभारत के प्रमुख प्रसंगों को भी मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यालय पांगण में  उपस्थित भक्तजनों को श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन की गहराई से जानकारी मिली। वहीं
विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक पोशाक पहनकर मंच पर विभिन्न लीलाओं की झलक प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया।
वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने श्रीकृष्ण की लीलाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर श्री संदीप जी एवं श्री अप्रित शर्मा जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री श्री आशीष वत्स जी ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम