सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के एन सी सी कैडेट्स को 'जय हो समिति' द्वारा किया गया सम्मानित।
गौतम बुद्धनगर की नगर पालिका दादरी क्षेत्र के विद्यानगर स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब स्कूल के एनसीसी कैडेट्स को 'जय हो समिति' द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बता दें आपको कि यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त को नगर पालिका, दादरी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदान किया गया। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान सेंट हुड कानवेंट स्कूल के 12 एनसीसी छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सलामी दी। इस अनुकरणीय राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के प्रदर्शन को देखते हुए 'जय हो समिति' ने सभी कैडेट्स को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा और प्रबंधक श्री संदीप शर्मा ने बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, स्कूल की एनसीसी प्रभारी ऐ एन ओ प्रियांका चौधरी को भी समिति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में 'जय हो समिति' ने स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा और प्रबंधक श्री संदीप शर्मा को भी सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर विद्यालय के योगदान की सराहना की !
Comments
Post a Comment