नोएडा पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

 नोएडा पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गांजा सहित तीन  तस्कर गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर  / नोएडा थाना फेस-2 पुलिस व सीआरटी/स्वॉट-2 टीम द्वारा अवैध गाँजा की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गये है बता दें आपको अभियुक्तो के कब्जे से 01 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम अवैध गाँजा (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर बरामद हुआ है दिनांक 28.08.2025 को थाना फेस-2 पुलिस व सीआरटी/स्वॉट-2 टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अवैध गाँजा की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्त 1.अजय कुमार पुत्र राजू 2.नीरज वत्स उर्फ नीरू पुत्र यशदेव वत्स 3.हिमांशु जाटव पुत्र कमल किशोर को निम्मी विहार पुस्ते से कुलेसरा की तरफ नलकूप के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम अवैध गाँजा(अनुमानित कीमत 40 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त एक कैन्टर बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह लोग कटक, उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में गांजा खरीदकर कैन्टर गाड़ी में चोरी छिपे लेकर आते है तथा नोएडा/एनसीआर क्षेत्र में मंहगे दामो में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम