श्री विद्यापति मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला का तीन हजार वर्ग गज जमीन में होगा भव्य निर्माण

श्री विद्यापति मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला का  तीन हजार वर्ग गज जमीन में होगा भव्य निर्माण
 गांव गुदराना, होडल (पलवल) में दिनांक : 27 अगस्त 2025, दिन बुधवार को श्री विद्यापति मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण करने के लिए भूमिपूजन हुआ बताते चलें आपको कि  विद्यापति मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण करने के लिए होडल विधायक हरेंद्र सिंह जी के सहयोग से सरकार द्वारा 08.33 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत दी गईं है  जानकारीके अनुसार विद्यापति मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण का शुभारंभ वाइस चेयरमैन उमेश जी, सरपंच सुरेश बघेल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदेव भारद्वाज, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा जी के कर कमलों द्वारा परंपरानुसार ईंट रखकर शिलान्यास किया। वही दूसरी ओर भूमि पूजन के दौरान समस्त उपस्थित जनों ने इसे समाजहित में ऐतिहासिक कदम बताया वही दूसरी ओर मैथिल ब्राह्मण सेवा दल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा जी ने सभी दानदाताओं, समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यापति मैथिल ब्राह्मण  धर्मशाला से सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में  सर्वसमाज को अपार सुविधा होगी।
 इस अवसर पर उपस्थित :संरक्षक हरिकिशन बाबूजी, देशराज प्रधान जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेशचंद शर्मा,
राष्ट्रीय संयोजक सतेंद्र झा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र शर्मा,
प्रदेश संयोजक ब्रजमोहन शर्मा, दीपक पार्षद होडल, सतीशचंद शर्मा, राजस्थान प्रभारी रामजीत झा, धर्मपाल शर्मा ठेकेदार, डॉ. रवि शर्मा, हुकुमचंद मैथिल, गिर्राज मैथिल, मोहन मैथिल,श्यामलाल ठेकेदार, रविकांत शर्मा,
पुरुषोत्तम शर्मा, सूरज फौजी, सेवकराम मैथिल, हेमराज मैथिल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम