नोएडा थाना सेक्टर-63 प्रांगण में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए क्रेच (शिशुगृह) का हुआ शुभारम्भ !

नोएडा थाना सेक्टर-63 प्रांगण में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए क्रेच (शिशुगृह) का हुआ शुभारम्भ !

 गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्वर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन  में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत नोएडा के थाना सेक्टर-63 परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की सुविधा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक क्रेच (शिशुगृह) का शुभारम्भ किया गया।*

बता दे आपको कि इस क्रेच की स्थापना का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को बच्चों के लिये एक सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण प्रदान करना है, जिससे महिला पुलिसकर्मियों अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ कर सकें। यह शिशुगृह बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएगा, जहाँ उनकी देखभाल, शिक्षा, पोषण और खेल-कूद की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।*
*इस क्रेच में बच्चों की आयु के अनुरूप आधुनिक संसाधन, शैक्षणिक सामग्री, खेल उपकरण तथा मनोरंजन संबंधी साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। यह पहल न केवल महिला पुलिसकर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियों को कम करेगी बल्कि उन्हें अपने पेशेवर कर्तव्यों में और अधिक दक्षता से कार्य करने की प्रेरणा भी देगी।*

*उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव, एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती शैव्या गोयल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।*
*पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “यह क्रेच न केवल बच्चों के समुचित देखभाल का केंद्र बनेगा, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों के मन में भी आत्मविश्वास का संचार करेगा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सदैव अपने पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।” साथ ही पुलिस कमिश्नर महोदया द्वारा उपस्थित बच्चों को उपहार प्रदान किये गये।*

*इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है, और इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए यह क्रेच एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर समाज की सुरक्षा के साथ-साथ अपने कर्मियों के कल्याण के लिए भी समर्पित है।*

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम