नोएडा के सेक्टर-71शिवशक्ति अपार्टमेंट मे पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएं
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के नोएडा के सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नोएडा सेंट्रल जोन के डी सी पी श्री शक्ति मोहन अवस्थी , ए डी सी पी महोदया सौभ्या गोयल , ए सी पी महोदया वर्णिका सिंह ने पुलिस टीम के साथ सेक्टर 71 शिवशक्ति अपार्टमेंट के निवासियों के साथ मीटिंग की वही दूसरी ओर अपार्टमेंट के आर डब्लू ए के
महासचिव संजय शुक्ला ने अपने सेक्टर की डी सी पी के समक्ष समस्याएं रखी वहीं डीसीपी द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं पर विचार कर समाधान किया जाएगा वही दूसरी ओर सेक्टर -71 की सभी आर डब्लू ए टीम द्वारा डी सी पी श्री शक्ति मोहन अवस्थी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और सभी सेक्टर-71 की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद डीसीपी श्री शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी महोदया सौभ्या गोयल , एसीपी महोदया वर्णिका सिंह, थाना अध्यक्ष श्री ध्रुव भूषण दुबे , पूर्व पुलिस अधिकारी श्री के के गौतम जी , फोनरवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा जी एवं काफी तादाद में शिवशक्ति अर्पाटमेंट के निवासियों ने बढ़-चढ़कर । हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment