सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जैसा कि विदित है, डॉ. राधाकृष्णन ने स्वयं यह सुझाव दिया था कि उनकी जन्मतिथि को उनके सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। तब से प्रतिवर्ष 5 सितंबर को देशभर में यह दिन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने हेतु समर्पित किया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य और गायन जैसी प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों के लिए विशेष ग्रीटिंग कार्ड भी बनाए और 'टीचर डे लुक' अपनाकर दिन को खास बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "शिक्षक न केवल छात्रों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के हर मोड़ के लिए तैयार करते हैं। एक अच्छा शिक्षक ही समाज की नींव मजबूत करता है और विद्यार्थियों को उनके करियर में सफलता की ओर ले जाता है।"
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को विद्यार्थियों द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में स्कूल का वातावरण उत्सवमय रहा और यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।
Comments
Post a Comment