नोएडा में इनर व्हील संस्था द्वारा हुआ निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
नोएडा ( गौतमबुद्धनगर ) नोएडा के सेक्टर-112 में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया बता दें
आपको कि नेत्र जांच शिविर का आयोजन क्लब चार्टर प्रेसिडेंट मंजू सूद के नेतृत्व में तथा ए एस जी आँखों का हॉस्पीटल (ASG Eye Hospital) सैक्टर-27 नौएडा के सहयोग से किया गया बता दें आपको कि सुकून ओल्ड एज होम इनर व्हील, जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो आये दिन नोएडा में गरीबों के लिए कभी निशुल्क आँखों का कैम्प तो कभी निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों के आयोजन लगातार करती रहती है वही दूसरी ओरइनर व्हील संस्था आर्थिक स्थिति से परेशान लोगों
हर संभव मदद के लिए खड़ी रहती है इसी कड़ी में दिनांक 16 सितम्बर 2025 को नोएडा के सेक्टर-112
में नौएडा सिटी क्लब ने ए एस जी नेत्र अस्पताल (ASG Eye Hospital) द्वारा आँखों का कैम्प लगा कर इक्कीस वृद्ध महिलाओं की आँखों की फ्री में तसल्ली पूर्वक जांच की गई जिसमें चो महिलाओं को कैटरैक्ट
ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई बाकी उन्नीस वृद्ध महिलाओं को चश्मे लगवाने की सलाह दी गई बता दें आपको कि इनर व्हील संस्था द्वारा हुआ निशुल्क नेत्र जांच शिविर में ए एस जी हॉस्पिटल से राशिद, रोहण व शिवम् ने इस नेत्र शिविर का कार्यभार सम्हाला। वहीं दूसरी सुकून की निर्देशिका शिप्रा बंसल व मैनेजर प्रिया सचदेवा तथा सुपरवाईज़र नरेश सचदेवा ने इनर व्हील क्लब नौएडा सिटी की चार्टर प्रैसिडेंट मंजु सूद को इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन के लिए काफी सराहा और धन्यवाद दिया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम मे मौजूद क्लब चार्टर प्रेसिडेंट मंजु सूद , दिपाली आनंद पुरी, सैक्रेटरी छवि शर्मा व सदस्य पूजा चावला खन्ना तथा नीता वर्मा भी उपस्थित रहीं।
Comments
Post a Comment