श्री राम ने शिवधनुष का किया खंडन , लक्ष्मण जी और परशुराम जी के बीच में हुआ संवाद

श्री राम ने शिवधनुष का किया खंडन  , लक्ष्मण जी और परशुराम जी के बीच में हुआ संवाद 
   गाजियावाद की नगर पालिका खोड़ा मकनपुर के वार्ड नंवर 10  आजाद विहार के शनि बाजार स्थिति खोड़ा जन सेवा सांस्कृतिक समिति  के तत्वाधान मे आयोजित रामलीला का भव्य मंचन खोडा के शनिवाजार में संपन्न हुआ। इस भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  खोड़ा जन सेवा सांस्कृतिक समिति  के संरक्षक पवन भट्ट  एवं हंसादत्त बेलवाल के नेतृत्व में किया गया। वहीं दूसरी ओर मंच संचालन  की मुख्य भूमिका बिशनसिंह नेगी जी बखूवी निभा रहे हैं
बता दें आपको कि रामलीला की प्रस्तुति में भगवान श्रीराम के जीवन की आरंभिक लीलाओं का सुंदर और प्रभावशाली मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत जनकपुर के जनक बाजार और पुष्प वाटिका में सीता जी और श्रीराम जी की भेंट से हुई। इसके उपरांत गौरी पूजन में सीता जी द्वारा गौरी माता से मनचाहा वर का आशीर्वाद पाना, स्वयंवर में रावण बाणासुर के बीच संवाद, जनक का व्यथा से व्याकुल होना, लक्ष्मण जी का क्रोध, श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंजन करना, सीता जी  द्वारा श्रीराम को जयमाला पहनाना, तदोपरांत परशुराम जी का क्रोधित मुद्रा में प्रवेश, लक्ष्मण जी और परशुराम जी के बीच में संवाद, परशुराम जी द्वारा श्रीराम को विष्णु रूप में पहचाना और क्षमा मांग कर चले जाना तक की कथा का सजीव चित्रण किया गया। वही दूसरी ओर प्रसंग में जनक की व्यथा  जैसे मार्मिक व लक्ष्मण परशुराम जैसे रोमांचक दृश्यों को प्रभावशाली संवादों और भावनात्मक अभिनय के माध्यम से मंच पर जीवंत किया गया। इस मंचन में विभिन्न पात्रों की भूमिकाओं को कलाकारों ने अद्भुत समर्पण और ऊर्जा के साथ बखूवी निभायाः वही दूसरी ओर प्रत्येक कलाकार ने अपने चरित्र में पूरी निष्ठा और भाव-भंगिमा से जान फूंक दी जिससे दर्शकों ने भावविभोर होकर बार-बार तालियों से स्वागत किया। मंच पर प्रस्तुत दृश्य केवल नाटकीय नहीं थे बल्कि उनमें सनातन संस्कृति धर्म एवम् भक्ति और जीवन मूल्यों की सजीव झलक देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे आगामी लीलाओं में भी सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का आनंद लें और श्रीराम कथा से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें
तृतीय दिन के मंचन के दौरान श्री  केशर सिंह संरक्षक  सोनू जोशी संयोजक  विशन सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष  जीवन चन्द्र शर्मा  कोषाध्यक्ष  दीपनारायण सिंह मंगोला महासचिव  रमेशचन्द्र जोशी सह संरक्षक मोहनचंद्र देवतल्ला दीपचन्द्र देवतल्ला  उपाध्यक्ष
आनन्दसिंह विष्ट सचिव , बिक्रमसिह राबत उपाध्यक्ष 
राजेश जोशी व्यवस्थापक बालम सिंह नेगी सचिव नवीन
गढाकोटी सहकोषाध्यक्ष  राजेन्द्र ध्यानी  सलाहकार 
खुशाल सिंह रावत सलाहकार केबल जोशी सोशल मीडिया प्रभारी  आदि समस्त समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम