सेंट हूड कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस।
गौतम बुद्ध नगर / ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के विद्यानगर स्थित सेंट हूड कॉन्वेंट स्कूल मेंदिनांक: 13 सितम्बर 2025 को हिंदी दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ किया गया।
बता दें आपको कि कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति डॉ आशा शर्मा के नेतृत्व मे हुआ वही कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत को नमन किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूदआयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति डॉ आशा शर्मान हिंदी भाषा की वैश्विक पहचान, एवं उसकी ऐतिहासिक गरिमा और नई पीढ़ी में इसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने कवितापाठ, कहानी वाचन और लघु नाटकों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने हिंदी वाद-विवाद, कविता लेखन और नाट्य मंचन के माध्यम से हिंदी की अभिव्यक्ति क्षमता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "हिंदी हमारी शान है" विषय पर आधारित सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
यह आयोजन न केवल हिंदी के प्रति प्रेम व सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में भाषाई चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की गहरी समझ को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी।
Comments
Post a Comment