अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी !

 
  अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित      कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी !

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत ““पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित कर नमन करते हुये भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्थित शहीद स्मारक पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर, श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा “वतन की राह पर वतन के नौजवां शहीद हो” की भावपूर्ण धुन पर पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।**कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजीव नारायण मिश्र-अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), श्री अजय कुमार- अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह-पुलिस उपायुक्त (लाइन), श्री रवि शंकर निम- पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), श्री यमुना प्रसाद-पुलिस उपायुक्त (नोएडा), श्री शक्ति मोहन अवस्थी- पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा), श्री साद मियां खान-पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा), सुश्री ट्विंकल जैन- सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन एवं कमिश्नरेट) तथा 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर के अधिकारीगण, साथ ही कमिश्नरेट के समस्त थानों एवं शाखाओं से उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।**श्रद्धांजलि समारोह के उपरांत पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा शौर्य और अपने प्राणों की आहुति देने वाले तीन शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट की गई। उन्हें “शाल” भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता एवं संवेदना व्यक्त की गई एवं अपने सम्बोधन में कहा कि “पुलिस बलिदान और सेवा का पर्याय है। हमारे शहीद पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। उनका यह सर्वाेच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और पुलिस परिवार सदैव उनके परिजनों के साथ खड़ा रहेगा।”**कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड की मधुर धुनों एवं अनुशासित परेड के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और सम्मान के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम