नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में सेप्टिक टैंक में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत


नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में सेप्टिक टैंक में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत 

नोएडा दिनांक 03.11.2025 थाना सेक्टर-63 पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चोटपुर कॉलौनी में दो व्यक्तियों की अपने घर के सेप्टिक टैंक में गिर गए है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि दो व्यक्ति 1. चंद्रभान पुत्र जैनी उम्र करीब 40 वर्ष 2. राजू पुत्र जैनी उम्र 26 वर्ष निवासी बुलंदशहर वर्तमान पता चोटपुर कॉलौनी, गौतमबुद्धनगर स्वयं का घर खरीदकर रह रहे थे व दोनों भाई खोड़ा में कारपेंटर का कार्य करते थे। घर में बने हुए सेप्टिक टैंक की पटिया टूट जाने के कारण चंद्रभान उपरोक्त टैंक में गिर गया जब उनके छोटे भाई राजू द्वारा उन्हें बचाने हेतु नीचे टैंक में गया तो दम घुटने के कारण सेप्टिक टैंक से निकल नही पाया। बाद में उन्हें बचाने के लिए एक पड़ोसी हेमंत पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम फूटरी कलाँ थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर, नीचे गए परंतु दम घुटने के कारण वो नीचे नही जा सके। पड़ोसी हेमंत को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है जो कि अभी स्वस्थ है। दोनों भाइयों को कटर की सहायता से फर्स को काटकर बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों व्यक्ति 1. चंद्रभान उम्र करीब 40 वर्ष 2. राजू उम्र 26 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम