गरीब बच्चों में केक, क्रीम रोल, मट्ठियां चॉकलेट , घड़ियां ,वितरित कर मनाया जन्मदिन ।


 गरीब बच्चों में केक, क्रीम रोल, मट्ठियां  चॉकलेट , घड़ियां ,वितरित कर मनाया जन्मदिन ।

नोएडा के सैक्टर-17 शिव नगरी की झुग्गियों में प्रतिवर्ष की भांति, इस वर्ष भी इनर व्हील क्लब नौएडा सिटी की चार्टर प्रैसिडैंट एवं समाजसेविका मंजू सूद ने, 16 जनवरी 2026 को अपना जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया , इस शुभ अवसर पर नवरत्न ज्ञानपीठ के अंडर प्रिविलेज्ड बच्चों ने भी खुशियां मनाईं। वहीं दूसरी ओर नवरत्न फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अशोक श्रीवास्तव ने अध्यापकों एवं बच्चों सहित,  समाज सेविका मंजू सूद को गुलदस्ते भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई गीत गाकर मंजु सूद जी का जोरदार स्वागत किया। वहीं क्लब की सदस्याओं में हरविंदर खुराना व गीता कपूर ने भी मंजु जी को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। इस शुभ अवसर पर मंजू सूद ने सभी को केक, क्रीम रोल, मट्ठियां व चॉकलेट के डिब्बे दिए। बच्चों को हाथ की घड़ियां भेंट कीं। नौएडा सैक्टर-17 शिवनगरी की झुग्गियों के बच्चों के साथ भी मंजू सूद जी ने इसी प्रकार अपना जन्मदिन मनाया। वहीं  मंजु सूद ने अपने घरेलू मददगारों व अपने सैक्टर-14 के गार्डों में भी मिठाई के डिब्बे वितरित किए।अंत में अपने इनर व्हील क्लब नौएडा सिटी की सदस्याओं संग 15 ए क्लब में भी जोरदार पार्टी कर धूमधाम से जन्मदिवस  मनाया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम