गरीब बच्चों में केक, क्रीम रोल, मट्ठियां चॉकलेट , घड़ियां ,वितरित कर मनाया जन्मदिन ।
गरीब बच्चों में केक, क्रीम रोल, मट्ठियां चॉकलेट , घड़ियां ,वितरित कर मनाया जन्मदिन ।
इस शुभ अवसर पर नवरत्न ज्ञानपीठ के अंडर प्रिविलेज्ड बच्चों ने भी खुशियां मनाईं। वहीं दूसरी ओर नवरत्न फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अशोक श्रीवास्तव ने अध्यापकों एवं बच्चों सहित, समाज सेविका मंजू सूद को गुलदस्ते भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई गीत गाकर मंजु सूद जी का जोरदार स्वागत किया।
वहीं क्लब की सदस्याओं में हरविंदर खुराना व गीता कपूर ने भी मंजु जी को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। इस शुभ अवसर पर मंजू सूद ने सभी को केक, क्रीम रोल, मट्ठियां व चॉकलेट के डिब्बे दिए। बच्चों को हाथ की घड़ियां भेंट कीं। नौएडा सैक्टर-17 शिवनगरी की झुग्गियों के बच्चों के साथ भी मंजू सूद जी ने इसी प्रकार अपना जन्मदिन मनाया।
वहीं मंजु सूद ने अपने घरेलू मददगारों व अपने सैक्टर-14 के गार्डों में भी मिठाई के डिब्बे वितरित किए।अंत में अपने इनर व्हील क्लब नौएडा सिटी की सदस्याओं संग 15 ए क्लब में भी जोरदार पार्टी कर धूमधाम से जन्मदिवस मनाया।
Comments
Post a Comment