नोएडा पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश
नोएडा पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश
नोएडा के थाना साइबर क्राइम व थाना फेस-1 पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, 03 फर्जी मोहर, 19 डेबिट/क्रेडिट/पैन कार्ड, 01 चेकबुक एवं कूटरचित दस्तावेज बरामद।*
बताते चलें आपको कि दिनांक 31.01.2026 को थाना साइबर क्राइम व थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व संकलित सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 05 अभियुक्त 1. दुर्गेश कुमार पुत्र शीशपाल सिंह 2. सोनू कुमार पुत्र चमन लाल 3. पुनीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह 4. अमन शर्मा पुत्र अरजेश शर्मा 5.आलोक पुत्र अनिल कुमार को थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-06 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 05 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, 03 फर्जी मोहर, श्रम विभाग की 11 कूटरचित आईडी, 19 डेबिट/क्रेडिट/पैन कार्ड, 01 चेकबुक एवं 03 बैंक खातों के स्टेटमेंट बरामद किए गए है।
*पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-*
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करने की बात सामने आई है। अभियुक्तगण विभिन्न वेबसाइटों/पोर्टलों के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों का डाटा एकत्रित कर, उन्हें मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से NCRP पोर्टल पर कुल 21 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं, जिनके माध्यम से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों द्वारा अपने बैंक खातों में करोड़ों रुपये प्राप्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मु0अ0सं0-27/2022 धारा 120-B/419/420/467/468/471 भादवि व 66-C/66-D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त सोनू कुमार एवं दुर्गेश कुमार को थाना सदर, गुरुग्राम (हरियाणा) पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है
*1.* दुर्गेश कुमार पुत्र शीशपाल सिंह निवासी गुरुग्राम (हरियाणा), उम्र 32 वर्ष।
*2.* सोनू कुमार पुत्र चमन लाल निवासी गुरुग्राम (हरियाणा), उम्र 29 वर्ष।
*3.* पुनीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 29 वर्ष।
*4.* अमन शर्मा पुत्र अरजेश शर्मा निवासी चिलकाना, सहारनपुर, उम्र 24 वर्ष।
*5.* आलोक पुत्र अनिल कुमार निवासी, बसंतपुर, सिवान (बिहार), उम्र 25 वर्ष।
Comments
Post a Comment